भारत
अंगीठी के धुएं में दम घुटने से बुजुर्ग महिला समेत तीन की मौत, गांव में मातम पसरा
jantaserishta.com
31 Dec 2025 2:11 PM IST

x
कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार को भारी पड़ गया.
गया: बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक परिवार को भारी पड़ गया। रात को दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के वजीरगंज थाना अंतर्गत कुर्किहार स्थित गांव की है, जहां एक कमरे में सोए तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे और एक महिला शामिल है। बताया जाता है कि ठंड से बचने के लिए गांगो मांझी की पत्नी मीना देवी (60) ने अपने नाती सुजीत कुमार (3) और नातिन अंशु कुमारी (5) के साथ घर के एक कमरे में मंगलवार को अंगीठी जलाकर सो गई।
कमरे का दरवाजा और खिड़की बंद थी, जिस कारण धुआं कमरे में फैल गया। दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कमरे में धुआं भर गया था। देर रात काम को लेकर दरवाजा खोला तो तीनों बेसुध हालत में थे। आशंका होने पर तीनों को उठाने की कोशिश की गई, लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो तीनों को लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचे। चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
वजीरगंज के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया तीनों की मौत का कारण अंगीठी के धुएं से दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने बंद कमरे में अंगीठी या फिर हीटर का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। कमरे की खिड़की खोलकर रखें। अगर कमरे में धुआं फैल जाए और घबराहट हो तो उठकर बाहर निकलें। कमरे का दरवाजा और खिड़की खोल दें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





