भारत

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे: 3 की मौत, एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा

jantaserishta.com
29 Sept 2023 4:27 PM IST
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे: 3 की मौत, एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा
x
बड़ा हादसा हुआ।
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। विसर्जन के बाद नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक अन्‍य अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।घटना गुरुवार देर शाम बिधूना स्थित मार्कंडेय कुंड की है। मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, "गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के बाद पांच युवक तालाब में नहाने लगे। नहाते-नहाते वे सभी तालाब की मध्य गहराई तक पहुंच गए और डूबने लगे।
स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। उनमें से कुछ तैराक कूद पड़े और एक युवक को बाहर निकालने में कामयाब रहे। बाद में चार अन्य को बाहर निकाला गया और उन्हें एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया।''
उनमें से तीन की पहचान बिजेंद्र शाक्य, अतुल नाई और आर्यन के रूप में हुई, जिनकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चौथे अजय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर वे घटना स्थल पर पहुंचे। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story