भारत

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, पढ़े पूरी खबर

jantaserishta.com
17 March 2022 10:08 PM IST
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, पढ़े पूरी खबर
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बांदा, लखनऊ और जौनपुर जिले में गुरुवार को अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बांदा जिले में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे 108 एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों द्वारा उपचार के बाद गम्भीर हालात में जिला अस्पताल रेफर किया गया. घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई गांव के पास की है.
वहीं, लखनऊ विभूतिखंड के लोहिया अस्पताल में नशे की हालत में कार चालक ने अस्पताल परिसर में 3 लोगों को टक्कर मार दी. जिसमें दो महिलाओं और एक युवक घायल हो गए. तीनों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. वहीं, कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
जौनपुर, जफराबाद थाना क्षेत्र के हौज गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में दो बाइक सवार आ गए. जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर में लेकर मामले की जांच में जुटी है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story