भारत

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Admin4
28 Feb 2024 7:10 AM GMT
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
x
अमेठी। जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। देर रात तकरीबन दो बजे हुए इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायलों को रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी रायबरेली से अमेठी एक बारात में शामिल होने के लिए मंगलवार को आये थे। वैवाहिक कार्यक्रम के बाद ये सभी कार से वापिस रायबरेली जा रहे थे। इसी बीच टिकरिया गाँव के पास बारातियों की कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला और दो पुरुष गंभीर हाल में एम्स रायबरेली में एडमिट किये गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देर रात्रि करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ ही एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ एम्बुलेंस कर्मियों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना में कार सवार 6 लोगों घायलों में 1- अनुष्का सिंह पत्नी आरपी सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ताला गोपालपुर थाना भदोखर रायबरेली, 2- निहारिका सिंह पुत्री संतोष सिंह उम्र 19 निवासी पहाड़पुर थाना महाराजगंज रायबरेली, 3- आलोक सिंह पुत्र गोपाल सिंह उम्र 55 निवासी पहाड़पुर थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वही मृतकों में 1-संतोष सिंह पुत्र शिव बहादुर सिंह उम्र 45 निवासी पहाड़पुर थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली, 2- दीपा सिंह पत्नी अनिल सिंह राजपूत उम्र 30 निवासी रामपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, 3- मनवीर सिंह पुत्र हरिनाथ सिंह निवासी पहाड़पुर थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी अमेठी से बारात में शामिल होकर वापस महाराजगंज रायबरेली जा रहे थे। तभी ताला खजूरी व टिकरिया के मध्य चालक को नींद आने से कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें आलोक सिंह, संतोष सिंह और दीपा सिंह की मौत हुई है। पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसें में गंभीर रूप से घायलों का एम्स रायबरेली में इलाज चल रहा है।
गौरीगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस समय हादसा हुआ हुआ उस समय गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और चालक को झपकी आने की वजह से कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
Next Story