भारत

यूपी में घने कोहरे के बीच कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत

jantaserishta.com
27 Dec 2022 3:43 PM IST
यूपी में घने कोहरे के बीच कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत
x
कन्नौज (उप्र) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को दो कार की जबरदस्त टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में एक एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एक कल्र्क और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना खराब विजिबिलिटी के कारण हुई।
पुलिस ने बताया कि एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की पहचान तनुज तोमर, कल्र्क सुधीर सिंह और एक अन्य व्यक्ति असलम के रूप में हुई है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, वे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से एक कार में लखनऊ से मेरठ की ओर जा रहे थे, जब कन्नौज के तालग्राम पुलिस क्षेत्र में दुर्घटना हुई। कहा जा रहा है कि घने कोहरे के कारण गाड़ी चला रहे व्यक्ति को सामने कंटेनर ट्रक नजर नहीं आया और उसने चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
तीनों को तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। यूपीईआईडीए कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटाया और टोल प्लाजा के पास खड़ा कर दिया। तालग्राम थाने को 3600 रुपये नकद, आधार कार्ड, एक मोबाइल और कार में मिला ब्रीफकेस सौंप दिया गया है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story