भारत

तीन लोगों की मौत: फ्लैट की बालकनी गिरने से हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
9 Nov 2025 8:57 AM IST
तीन लोगों की मौत: फ्लैट की बालकनी गिरने से हड़कंप, VIDEO
x
मचा कोहराम.
कटक: ओडिशा के कटक जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक पुरानी इमारत की बालकनी गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में एक पांच वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है. यह हादसा शहर के मणि साहू चक इलाके में हुआ.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना एक पुराने अपार्टमेंट की बालकनी के अचानक टूटकर पास के घर पर गिरने से हुई. जिस घर पर मलबा गिरा, उसमें एक ही परिवार के सभी सदस्य रह रहे थे. घर की एक महिला ने बताया, 'बालकनी हमारे घर पर गिर गई, मेरे पति, बेटा और पोता तीनों की मौत हो गई.'
मृतकों की पहचान अब्दुल जलिल (60), अब्दुल जाहिद (30) और अब्दुल मुजाहिद (5) के रूप में हुई है. तीनों घायलों को गंभीर हालत में एससीबी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, कटक में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.
कटक-बराबती विधायक सोफिया फिरदौस ने भी घटनास्थल का दौरा किया और प्रशासन से कहा कि शहर में मौजूद सभी असुरक्षित इमारतों को तुरंत सील या मरम्मत किया जाए. उन्होंने कहा, 'कई पुरानी बिल्डिंगें जानलेवा हालत में हैं, प्रशासन को इनकी जांच तुरंत करनी चाहिए.'
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जिस इमारत से यह हादसा हुआ, उसे पहले ही नगर निगम ने असुरक्षित घोषित किया था, लेकिन न तो उसे खाली कराया गया और न ही तोड़ा गया. इस लापरवाही के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई.
कटक नगर निगम (CMC) ने भी मृतकों के परिजनों को प्रत्येक को 10,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तीन की मौत पहले ही हो चुकी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story