भारत

बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
28 March 2025 9:08 AM IST
बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप
x
बड़ा हादसा.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के भोजपुरी इलाके में स्थित नॉर्थ ईस्टर्न प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बॉयलर फटने की घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य चोटिल हो गया. घटना शुक्रवार सुबह 4:00 बजे के आसपास की है. फैक्ट्री में लोहे का रोल बनाया जाता है और उस पर प्लास्टिक चढ़ाने का काम किया जाता है.
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को फैक्ट्री से रेस्क्यू किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान योगेंद्र, अनुज और अवधेश के रूप में हुई है. ये तीनों क्रमश: मोदीनगर, भोजपुर और जेवर के रहने वाले हैं. लक्की नाम का एक मजदूर घायल है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने बताया कि वह खतरे से बाहर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story