भारत
बांग्लादेशियों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में तीन लोग गिरफ्तार
jantaserishta.com
16 March 2025 10:22 AM IST

x
भाजपा नेता ने बताया.
मुंबई: महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बताया कि इस मामले में तीन आवेदकों को अमरावती से गिरफ्तार किया गया है।
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए बांग्लादेशी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, "बांग्लादेशी जन्म प्रमाणपत्र घोटाला। अंजनगांव सुरजी (अमरावती) पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में तीन आवेदकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सैय्यद कलाम मुनीर, शेख रऊफ गयासुद्दीन और नजराना साहब खान शामिल हैं।"
इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र के लातूर में बांग्लादेशियों के जन्म प्रमाणपत्र घोटाला मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लातूर में बांग्लादेश जन्म प्रमाण पत्र घोटाले के संबंध में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने वीडियो बयान में कहा था, "आरोप है कि इन सभी ने फर्जी आधार कार्ड, नकली दस्तावेज और झूठे शपथ पत्रों का इस्तेमाल करके भारत में जन्म प्रमाणपत्र हासिल किया। सभी नौ आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए लातूर में एफआईआर दर्ज की गई है।"
लातूर में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और जालसाजी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। सभी आरोपी बांग्लादेश के नागरिक हैं और अवैध रूप से महाराष्ट्र में रह रहे थे। इन लोगों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपना जन्म प्रमाण पत्र पाने की अर्जी भी दी थी।
जिन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनमें एस. यूसुफ पठान, अनीरूनीसा मोहम्मद, फैमुन्बी अय्यूब मणियार, शाहिदा शौकत कुरेशी, फरहीन तौसीफ, हुसैन गफूर शेख, नाजेरा अब्दुल कुद्दूस, रुखसार मोसीन कुरैशी और मुस्तफा महबूब शामिल हैं।
इससे पहले भी किरीट सोमैया महाराष्ट्र में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने 22 जनवरी को एक्स पर पोस्ट कर अवैध तरीके से रह रहे लोगों का एक आंकड़ा भी जारी किया था। भाजपा नेता ने दावा किया कि महाराष्ट्र के अकोला जिले में 15,845 बांगलादेशी, रोहिंग्या को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र देने का घोटाला हुआ है। साथ ही उन्होंने इसकी जांच की भी मांग की थी।
Tagsबांग्लादेशियों का फर्जी जन्म प्रमाणपत्रफर्जी जन्म प्रमाणपत्रfake birth certificate of Bangladeshisfake birth certificate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





