भारत

स्टंट डालने के बाद तीन मरीजों की मौत, अस्पताल में मच गया हड़कंप, फिर...

jantaserishta.com
9 March 2022 12:01 PM IST
स्टंट डालने के बाद तीन मरीजों की मौत, अस्पताल में मच गया हड़कंप, फिर...
x
मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया.

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के सबसे अच्छे अस्पतालों में शुमार राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को स्टंट डालने के बाद तीन मरीजों की मौत हो गई. इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. उधर, मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया. उधर, बीजेपी ने इस मामले में बेहतर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का दावा करने वाली दिल्ली सरकार पर निशाना साधा.

इस मामले पर अस्पताल की प्रवक्ता डॉक्टर छवि गुप्ता ने बताया कि सोमवार के दिन ये मामला सामने आया. दिल्ली की रहने वाली 64 साल की पूजा , 45 साल के विनोद, 46 कलवा खान की मौत हुई है. अस्पताल प्रशासन ने तीनों मौत के मामले में जांच को लेकर 5 सदस्यों की एक कमेटी बनाई है. यह कमेटी 48 घंटे में रिपोर्ट देगी. रिपोर्ट में जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी.
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इस पूरे मामले में प्रारंभिक जानकारी इकट्ठा की जा रही है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि जिन मरीजों की मौत अस्पताल में हुई वे हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे. तीनों के हार्ट की नसों में ब्लॉकेज था. इन मरीजों की पिछले दिनों एंजियोग्राफी की गई थी.


मृतक के परिजनों के मुताबिक, सोमवार को करीब 3 बजे के आसपास उनके परिजन की एंजियोप्लास्टी शुरू हुई थी. 3 से 4 घंटे बाद उनके मरीज की अचानक से तबीयत खराब हो गई. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत हो गई. एक के बाद एक मौत होने की वजह से अस्पताल में हड़कंप मच गया.
बीजेपी ने इस मामले में केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा. दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने सरकार को पत्र लिखकर जांच की मांग की है. उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार मृतकों को मुआवजा दे.
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर अनिल गोयल के मुताबिक, हार्ट डिजीज का सबसे बड़ा कारण स्ट्रेस है. अपने लाइफ स्टाइल और कामकाज में हम इतना बिजी हैं कि अपने शरीर का ध्यान नहीं रख रहे. ना टाइम पर खाना खा रहे हैं ना टाइम पर सो रहे हैं. इतना ही नहीं युवा जिम जाकर के अपने आप को फिट रखने के लिए स्टेरॉइड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. जो सबसे ज्यादा खतरनाक है. इसलिए युवा इसका ज्यादा शिकार हो रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story