भारत

ONGC के तीन कर्मचारी अगवा, हथियारबंद उग्रवादियों ने घटना को दिया अंजाम, मौके पर बड़े अधिकारी

jantaserishta.com
21 April 2021 11:12 AM IST
ONGC के तीन कर्मचारी अगवा, हथियारबंद उग्रवादियों ने घटना को दिया अंजाम,  मौके पर बड़े अधिकारी
x

असम के शिवसागर जिले से ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन यानी ONGC के तीन कर्मचारी अगवा हो गए हैं. उन्हें हथियारबंद उग्रवादी अगवा कर ले गए हैं. कर्मचारियों को शिवसागर जिले में स्थित ONGC की साइट से ही अगवा किया गया है. बताया जा रहा है कि उग्रवादियों ने बुधवार तड़के 3 बजे कर्मचारियों को अगवा किया है.

ONGC ने इस बारे में बताया है कि हथियारबंद उग्रवादियों ने 21 अप्रैल को तड़के उनके तीन कर्मचारियों को अगवा कर ले गए. अगवा हुए कर्मचारियों में से दो जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (प्रोडक्शन) और एक जूनियर टेक्नीशियन (प्रोडक्शन) हैं. जानकारी के मुताबिक, अगवा हुए कर्मचारियों के नाम मोहिनी मोहन, रितुल सैकिया और अलकेश सैकिया हैं.
ONGC ने बताया कि उग्रवादियों ने कर्मचारियों को साइट से कंपनी के ही एक ऑपरेशनल व्हीकल से अगवा किया. बाद में उस व्हीकल को असम-नागालैंड बॉर्डर के पास निमोनागढ़ जंगलों में छोड़ दिया. इस मामले में ONGC की तरफ से लोकल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है.
कंपनी ने बताया कि पुलिस के सीनियर अधिकारी साइट पर हैं. स्थानीय प्रशासन को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है. कंपनी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है.+
हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चल सका कि किस उग्रवादी संगठन ने कर्मचारियों को अगवा किया है. और उनकी मांगें क्या है? फिलहाल पुलिस कर्मचारियों की तलाश में जुट गई है.Live TV



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story