भारत
सर्पदंश से एक ही परिवार के तीन की मौत, गांव में झाड़-फूंक कराया जाता रहा
jantaserishta.com
8 July 2024 3:43 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पहले रथयात्रा मेला में गए थे।
गुमला: झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत पालकोट प्रखंड में सर्पदंश से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार रात सांप के डसने के बाद तीनों को हॉस्पिटल ले जाने के बदले गांव में झाड़-फूंक कराया जाता रहा। सुबह जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो तीनों की मौत हो गई थी।
बताया गया कि लोटवा डुगडुगी गांव में रहने वाले परिवार के सभी लोग रविवार को रथयात्रा मेला में गए थे। वहां से लौटकर भोजन करने के बाद सभी लोग फर्श पर सो रहे थे। इसी दौरान जहरीले करैत सांप ने उन्हें डस लिया। मृतकों में राजेश किसान, उसकी पत्नी सुनीता और भाई मनोज शामिल हैं।
परिवार के सदस्य भुवनेश्वर ने बताया कि रात का समय होने और अस्पताल तक पहुंचने के लिए साधन नहीं होने के कारण गांव में ही झाड़-फूंक की गई। सुबह भी कोई वाहन गांव तक नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने तीनों को कंधे पर उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





