
x
Manila मनीला। फिलीपींस के उत्तरी हिस्से के अब्रा प्रांत में मंगलवार को सैनिकों और विद्रोहियों के बीच हुई मुठभेड़ में न्यू पीपल्स आर्मी (एनपीए) के तीन सदस्य मारे गए। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में तलाश अभियान के दौरान सैनिकों का सामना करीब दस संदिग्ध एनपीए सदस्यों से हुआ। इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन संदिग्ध विद्रोही मारे गए। सैनिकों ने बाद में उनके शव बरामद किए और साथ ही तीन अत्याधुनिक हथियार भी जब्त किए।
स्थानीय प्रशासन और सेना ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को देने की अपील की है। क्षेत्र में सुरक्षा अभियान अभी जारी है। इससे पहले, 30 जुलाई को मध्य फिलीपींस के ओरिएंटल मिंडोरो प्रांत में सेना और एनपीए के सदस्यों के बीच हुई मुठभेड़ में दो विद्रोही मारे गए थे, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया था।
सेना के अनुसार, स्थानीय लोगों ने इलाके में हथियारबंद समूह की मौजूदगी की सूचना दी थी, जिसके बाद अभियान चलाया गया। इसी दौरान सैनिकों और करीब 10 संदिग्ध एनपीए सदस्यों के बीच गोलीबारी हुई। बाद में बाकी विद्रोही वहां से भाग निकले, जिसके बाद उनका पीछा करने के लिए अभियान शुरू किया गया।
सेना ने बताया कि मौके से कई चीजें बरामद की गईं, जिनमें देसी विस्फोटक (आईईडी) बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान भी शामिल हैं। 30 जुलाई को दक्षिणी फिलीपींस के कोटाबाटो प्रांत में एक उग्रवादी समूह और हथियारबंद किसानों के बीच हुई झड़प के दौरान गोलीबारी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
एक स्थानीय सैन्य अधिकारी ने बताया कि संघर्ष के कारण कम से कम 100 परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा और उन्हें राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह झड़प मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट और किसानों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है। सेना ने कहा है कि अभी यह जांच की जा रही है कि गोलीबारी की शुरु आत किस पक्ष ने की थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मृत और घायल हुए लोग दोनों समूहों के सदस्य थे या नहीं।
Tagsफिलीपींसन्यू पीपल्स आर्मीएनपीएसेनामुठभेड़अब्रा प्रांतविद्रोहीहथियार बरामदओरिएंटल मिंडोरोकोटाबाटो न्यूजPhilippinesNew People's ArmyNPAArmyencounterAbra Provincerebelsweapons recoveredOriental MindoroCotabato Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





