भारत

तीन और राज्यसभा सांसद सस्पेंड, जानें वजह भी

jantaserishta.com
28 July 2022 12:28 PM IST
तीन और राज्यसभा सांसद सस्पेंड, जानें वजह भी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: राज्यसभा से आम आदमी पार्टी के तीन सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन सांसदों में आम आदमी पार्टी के दो सांसद संदीप पाठक और सुशील गुप्ता भी शामिल हैं। इनके अलावा निर्दलीय सांसद अजीत कुमार भुइयां के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। इससे पहले बुधवार को संजय सिंह को भी निलंबित किया गया था। इस तरह राज्यसभा की तीन दिनों की कार्रवाई में ही 23 सांसद सस्पेंड किए गए हैं। संजय सिंह के अलावा आज सस्पेंड किए गए तीन सांसदों को इस सप्ताह तक के लिए निलंबित किया गया है। अगले सप्ताह यानी सोमवार से ये सांसद सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे।

इसके अलावा मंगलवार को जिन 19 सांसदों को निलंबित किया गया था, उनके खिलाफ भी मौजूदा सप्ताह के लिए ही कार्रवाई की गई है। इससे पहले लोकसभा से 4 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story