भारत

भारत पहुंचा फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमान,दुश्मनों की अब खैर नहीं

Kunti Dhruw
27 Jan 2021 5:04 PM GMT
भारत पहुंचा फ्रांस से तीन और राफेल लड़ाकू विमान,दुश्मनों की अब खैर नहीं
x
देश में भारतीय वायुसेना को और शक्तिशाली बनाने के लिए बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: देश में भारतीय वायुसेना को और शक्तिशाली बनाने के लिए बुधवार को तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से 7000 किलोमीटर की उड़ान भरकर भारत के एयरफोर्स बेस पर लैंड कर चुके हैं। इस लंबे सफर में ये विमान रास्ते में अबूधाबी में रुके थे। सबसे खास बात यह है कि इस सफर के दौरान विमान में हवा में ही ईंधन भरा गया। वहीं भारतीय वायू सेना ने टैंकर सपोर्ट देने के लिए यूएई की प्रशंसा की है। बता दें कि साल 2016 में राफेल लड़ाकू विमानों की 59,000 करोड़ रूपये में डील की गई थी जिसके तहत 3 और लड़ाकू विमानों ने आज फ्रांस से भारत के लिए उड़ान भरी है। इससे पहले भी जुलाई में पहली खेप में पांच राफेल भारत को मिला था।

अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल मिलने से भारतीय वायुसेना की ताकत और भी अधिक बढ़ेगी। यह हवा से हवा में और हवा से जमीन पर वार कर सकता है। यानी ये लड़ाकू विमान एक साथ जमीन से आसमान तक दुश्मनों के छक्के छुड़ा सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार एक राफेल को रोकने के लिए पाकिस्तान को दो F-16 विमानों की जरूरत पड़ेगी।
अब भारत में राफेल लड़ाकू विमानों की संख्या 11 हो जाएगी। इससे पहले तीन राफेल विमानों का दूसरा बैच पिछले साल नवंबर में जामनगर में उतरा था। इसके बाद ये यहां से अंबाला पहुंचे थे। 5 राफेल विमानों का पहला बैच 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर उतरा था।


Next Story