भारत
तीन मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, 12 मोबाइल फोन बरामद, जल्दी-जल्दी बदलते थे कमरे
jantaserishta.com
19 Oct 2024 4:51 PM IST

x
अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं.
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल स्नैचर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूट और चोरी के 12 मोबाइल फोन व घटना में इस्तेमाल होने वाली एक बाइक बरामद हुई है। यह बदमाश चोरी और लूट करने के बाद एक इलाके से मकान खाली कर दूसरे इलाके में शिफ्ट हो जाया करते थे।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 19 अक्टूबर को थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मैनुअल इंटेलिजेंस की सहायता से डी पार्क के पास सेक्टर-62 से 3 शातिर मोबाइल स्नैचर अभियुक्त पवन, कमरुद्दीन और राहुल हक उर्फ रोहित उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्त चोरी के मोबाइल फोन बेचने डी पार्क के पास आये थे, जिनके पास से अलग-अलग ब्रांड के 12 फोन बरामद हुए हैं।
पुलिस ने बताया है कि पवन, कमरुद्दीन और राहुल हक शातिर किस्म के मोबाइल स्नैचर हैं। ये लोग चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में मौका पाकर सुनसान स्थानों पर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीन लेते है। इसके बाद ये लोग अन्य व्यक्तियों को सस्ते दामो में बेच भी देते हैं।
पूछताछ के दौरान पता चला है कि इनके पास से बरामद बाइक को इन्होंने उधम सिंह नगर उत्तराखंड से चोरी किया था। पूछताछ करने पर पता चला है कि इन सबने अलग-अलग मिलकर नोएडा एनसीआर क्षेत्र में कई मोबाइल चोरी और छीने हैं।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि पवन व कमरुद्दीन मोबाइल को छीनकर राहुल को देते हैं। राहुल मोबाइलों को ठिकाने लगवाता है। यह लोग स्थायी रूप से एक जगह नहीं रहते हैं और कुछ दिन बाद अपना कमरा बदल देते हैं। उनके अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





