भारत
चौकीदार की हत्या मामले में तीन बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ हुई
jantaserishta.com
26 May 2025 11:00 AM IST

x
फाइल फोटो
गुप्त सूचना मिलने के बाद शुगर मिल फैक्ट्री के पास चेकिंग अभियान चलाया गया.
मथुरा: मथुरा में चौकीदार की हत्या मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद शुगर मिल फैक्ट्री के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आरोपी भागने की तैयारी में थे। मुठभेड़ में तीन आरोपी घायल हो गए, जब कि दो मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मौके से फरार आरोपी की तलाश जारी है। तीनों बदमाशों के पास से मृतक का मोबाइल, अवैध असलहा और नगदी बरामद हुई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 मई देर रात थाना क्षेत्र छाता में बंद पड़ी असर कंपनी में दो चौकीदार सो रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाश आए और कंपनी से तार चोरी करने लगे। इस दौरान चौकीदार बद्री के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मथुरा जिले की स्वाट टीम, सर्विलांस, थाना छाता की पुलिस जांच पड़ताल में लगी थी।
मथुरा पुलिस के अनुसार, लीड मिलने पर टीम चेकिंग कर रही थी। खुद को घिरा हुआ पाकर बदमाश भागने की तैयारी में थे। भागने की फिराक में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में राकेश बिहारी, सतीश और बिनोद राठौर नाम के बदमाश घायल हो गए। इनको उपचार के लिए भेजा गया। मौके का फायदा उठाकर दो साथी फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम घेराबंदी कर रही है। मृतक के पास से मोबाइल फोन, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह शातिर अपराधी हैं, इनसे और जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त राकेश, सतीश और विनोद तीनों आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि छाता के दोताना पुलिस चौकी के सामने बंद पड़ी असर एग्रो फैक्ट्री में गांव नरी के रहने वाले कमल और बद्री चौकीदारी करते थे। बद्री ने तीन दिन पहले ही नौकरी शुरू की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





