
x
तीन बच्चियां सुरक्षित बरामद
Jharkhand झारखंड: सिमडेगा जिले में पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चियों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के एक सुदूरवर्ती गांव से तीन नाबालिग बच्चियों को काम दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर महानगर ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिमडेगा एसपी के निर्देश पर मानव तस्करी विरोधी इकाई और मुफस्सिल थाना की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और तीनों बच्चियों को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में दो सक्रिय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अमित गुप्ता और स्थानीय महिला देवसनी कुमारी के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने कई मोबाइल फोन और दिल्ली जाने के रेलवे टिकट भी बरामद किए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बच्चियों को राज्य से बाहर ले जाने की पूरी योजना तैयार थी।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सुसंगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि इस धंधे में शामिल अन्य सफेदपोशों और बिचौलियों तक पहुंचा जा सके। रेस्क्यू की गई तीनों नाबालिग बच्चियों को फिलहाल कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां उनके मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सिमडेगा पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई बाहरी व्यक्ति संदिग्ध रूप से बच्चों को बाहर ले जाने का लालच देता है तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी थाने को दें।
Tagsसिमडेगामानव तस्करीझारखंड पुलिसनाबालिग बच्चियां रेस्क्यूअमित गुप्तादेवसनी कुमारीपुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





