भारत

3 नाबालिग लड़कों की मौत, शवों को देखा तो लोगों ने उठाया ये कदम!

jantaserishta.com
6 March 2023 2:47 PM IST
3 नाबालिग लड़कों की मौत, शवों को देखा तो लोगों ने उठाया ये कदम!
x

DEMO PIC 

पुलिस को मामले जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह अवैध बालू खनन के दौरान हुए भूस्खलन में तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। मनु कुमार (16), श्यामल साहनी (15) और रोहित चौहान (15) तीनों के शव नदी के किनारे से बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सोमवार की सुबह वे संभवत: बालासन नदी के तल पर बालू खनन के काम में लगे थे, तभी भूस्खलन से उनकी मौत हो गई।
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल चौथे नाबालिग लड़के को पुलिस ने सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
स्थानीय निवासियों ने शवों को देखा और उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अर्थमूवर से मिट्टी हटाई और तीन शव बरामद कर गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि माफियाओं द्वारा बालासन नदी के किनारे अवैध रेत और पत्थर का खनन कुछ समय से बड़े पैमाने पर किया जा रहा था और इस प्रक्रिया में संचालक मामूली भुगतान के बदले बाल मजदूरों का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि पुलिस को मामले जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि एक स्थानीय बिचौलिया गणेश सरदार मुख्य रूप से अवैध बालू और पत्थर खनन माफियाओं को बाल मजदूरों की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार है। सरदार फरार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story