भारत

रतलाम में कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

jantaserishta.com
26 Oct 2022 2:29 PM IST
रतलाम में कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
x
रतलाम (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक कार की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात को जावरा में एक दंपति अपने दो बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी उज्जैन बाईपास पर लाल खेड़ा फटे के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
बताया गया है कि इस हादसे में बाइक सवार दंपति शिवराम और उसकी पत्नी नर्मदा बाई तथा बेटे प्रवीण की मौत हो गई जबकि बेटी शिवानी घायल है और उसका रतलाम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story