भारत
एक ही परिवार के 3 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, जहर खाया
jantaserishta.com
20 Sept 2026 10:31 AM IST

x
सनसनी फैल गई है.
अजमेर: राजस्थान के अजमेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की सामूहिक आत्महत्या से सनसनी फैल गई है। आदर्श नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी मलियान इलाके में शनिवार रात एक परिवार ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 20 साल की बेटी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अशोक शर्मा (59), उनकी पत्नी इंद्रा शर्मा (52) और बेटी दीक्षा शर्मा (20) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों ने सल्फास की गोलियां पानी में मिलाकर पी लीं। घटना रात करीब साढ़े 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है।
तीनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें अजमेर के जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना सीआई ओमप्रकाश मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना के समय अशोक शर्मा का बेटा गौरव भी कमरे में मौजूद था। बताया जा रहा है कि गौरव जयपुर में रहता है और करीब दो दिन पहले ही अजमेर आया था। परिवार की बहू फिलहाल मायके गई हुई थी। अशोक शर्मा फर्नीचर का काम करते थे।
सामूहिक आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। क्या कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, और सल्फास का सेवन किस परिस्थिति में किया गया, इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। एक ही परिवार के माता-पिता और बेटी की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आर्थिक तंगी, पारिवारिक कलह या अन्य कोई कारण, इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





