भारत

सड़क पर कार ने परिवार के तीन लोगों को उड़ाया, कैमरे में कैद मंजर

jantaserishta.com
2 Jun 2024 10:17 AM IST
सड़क पर कार ने परिवार के तीन लोगों को उड़ाया, कैमरे में कैद मंजर
x
लोगों ने कार चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग गया.
अहमदाबाद: अहमदाबाद के निकोल में हिट एंड रन (hit and run case in Ahmedabad) की खौफनाक घटना सामने आई है. यहां कार चालक ने एक परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया. इसके बाद मौके से फरार हो गया. हालांकि लोगों ने कार चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग गया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना निकोल में गुरुकुल सर्कल के पास हुई है. यहां एक परिवार रात को टहलने निकला था. घटना के जो सीसीटीवी
सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि फैमिली के तीन लोग आपस में बातें करते हुए टहलने निकले थे. उसी दौरान अचानक एक कार चालक ने सभी को कुचल दिया और आगे बढ़ गया.
कार की टक्कर लगते ही परिवार के लोग उछलकर आगे की तरफ जा गिरे. लोगों ने देखा तो तुरंत मदद के लिए दौड़े. वहीं कुछ लोगों ने कार चालक का पीछा किया.
कार चालक ने आगे जाकर कार की स्पीड धीमी की, लेकिन उसके बाद वह कार को भगा ले गया. इस घटना में परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह घटना शुक्रवार की देर रात हुई, जिसके सीसीटीवी अब सामने आए हैं.
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story