भारत

मकान की छत गिरने से 21 दिन के नवजात सहित परिवार के तीन की मौत, दिवाली पर दर्दनाक हादसा

jantaserishta.com
8 Nov 2026 2:36 PM IST
मकान की छत गिरने से 21 दिन के नवजात सहित परिवार के तीन की मौत, दिवाली पर दर्दनाक हादसा
x

सांकेतिक तस्वीर

जानकारी मिलते ही फायर सर्विस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 21 दिन का एक नवजात बच्चा भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
मलबे के नीचे दबे लोगों को रेस्क्यू टीमों ने बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कासिम आबिदी ने पत्रकारों से कहा, "रविवार सुबह 8 बजे पनकी थाना क्षेत्र के पनकी पड़ाव इलाके में एक मकान की छत गिर गई, जिसमें तीन लोगों की दुखद मौत हो गई।"
उन्होंने बताया, "मृतकों में एक महिला, उसका 21 दिन का बेटा और उसकी सास शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया।" इससे एक दिन पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में निर्माणाधीन मकान की छत का स्लैब गिरने से कई मजदूर घायल हो गए थे।
यह हादसा मोदीनगर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब मकान का निर्माण कार्य चल रहा था और कई मजदूर वहां काम कर रहे थे। अचानक छत का स्लैब गिर गया, जिससे कई मजदूर मलबे में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।
इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच अन्य को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में कुछ दिन पहले हुए भवन हादसे के बाद सामने आई है, जिसमें सात लोगों की जान चली गई थी। चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गुरुवार को अचानक ढह गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा से इमारत गिरने की सूचना मिली थी।
इसके बाद दिल्ली पुलिस, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की टीमों ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story