भारत

बाढ़ में एक ही परिवार के तीन लोग डूबे, सभी की मौत

jantaserishta.com
3 July 2023 1:22 PM IST
बाढ़ में एक ही परिवार के तीन लोग डूबे, सभी की मौत
x
दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले के कामरोल गांव में एक कार के तेज पानी के बहाव में फंस जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य को बचा लिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। तलजा तालुका के पावथी गांव के रहने वाले पीड़ितों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई, उन्‍होेंने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। काफी प्रयास के बाद भी तीन को नहीं बचाया जा सका। शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए तलाजा के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story