भारत
पुलिस मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, एक एसएलआर और दो इंसास राइफल जब्त
jantaserishta.com
21 Nov 2022 6:21 PM IST

x
बड़ा एक्शन।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने सोमवार को एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन नक्सलियों को मार गिराया है। लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनके पास से एक एसएलआर और दो इंसास राइफलें जब्त की गई हैं।
बताया गया कि सदर थाना क्षेत्र के बेंदी जंगल में नक्सलियों के एक दस्ते के जमा होने की सूचना पर पुलिस सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी बीच घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा लेकर फायरिंग। पुलिस के अनुसार, जेजेएमपी संगठन के जिस दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई उसकी अगुवाई संगठन का सुप्रीमो पप्पू लोहरा कर रहा था। मुठभेड़ के बाद पूरे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ में जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल है। पुलिस मारे गए नक्सलियों की स्थानीय ग्रामीणों से पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान झारखंड के दो अन्य जिलों गुमला और चतरा में पुलिस बलों के अभियान के दौरान छह नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और उनसे कई हथियार भी जब्त किए गए हैं। शनिवार को भी पुलिस और सुरक्षा बलों ने बूढ़ा पहाड़ इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान 180 टिफिन और आईईडी बम बरामद किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





