भारत

मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, DSP रैंक के पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी

jantaserishta.com
9 May 2023 5:10 PM IST
मुठभेड़ में 3 माओवादी ढेर, DSP रैंक के पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी
x
बड़ा एक्शन.
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा के कालाहांडी जिले के वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन माओवादियों को मार गिराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में डीएसपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी है। मुठभेड़ कालाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर थाना क्षेत्र के तपरेंगा-लुबेंगड़ जंगल में हुई। डीजीपी सुनील बंसल ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा, एम. रामपुर थाना क्षेत्र से मुठभेड़ की सूचना मिली। हमने तीन माओवादियों के शव बरामद किए हैं। एक एके -47 की जब्ती से पता चलता है कि वह वरिष्ठ माओवादी कैडर हो सकते हैं।
बंसल ने कहा, मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गया, लेकिन वह खतरे से बाहर है, हम उसे बेहतर इलाज के लिए भुवनेश्वर ले जा रहे हैं। इलाके में और तलाशी अभियान जारी है। डीजीपी ने एक बार फिर नक्सलियों से हिंसा गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story