भारत

तीन जिंदगी खत्म...अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर दो हिस्सों में हुई अलग

jantaserishta.com
15 Feb 2026 2:00 PM IST
तीन जिंदगी खत्म...अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर दो हिस्सों में हुई अलग
x
पढ़ें पूरी खबर.
राजकोट: गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में एक युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया. चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़े, जिससे सड़क के दोनों भी लंब जाम लग गया.
पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के जेतलसर जंक्शन रेलवे पुल पर सड़क हादसे की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि एक तेज रफ्तार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो हिस्सों में टूट गई. कार के दोनों हिस्से सड़क के विपरीत दिशाओं में जा गिरे, जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.
पुलिस ने बताया कि कार में तीन युवक और एक युवती सवार थी. हादसे में एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई. एक युवक की इलाज के दौरान हो गई है. जबकि एक युवक हादसे में घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतक कों की पहचान मुस्कान बगड़ा, अरुण और जयदीप चौहान के रूप में हुई है. जबकि घायलों की पहचान अमित परमार के रूप में हुई है. घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार चारों लोग जूनागढ़ से जेतपुर की ओर आ रहे थे. पुलिस ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और संभवतः ड्राइवर का नियंत्रण खोना माना जा रहा है. तालुका पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में कार की स्पीड, ब्रेक फेल होने की संभावना और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story