भारत

BIG BREAKING: पानी की टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कर रहे थे कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर काम

jantaserishta.com
19 Dec 2025 4:29 PM IST
BIG BREAKING: पानी की टंकी गिरने से तीन मजदूरों की मौत, कर रहे थे कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर काम
x
देखें वीडियो.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक इंडस्ट्रियल यूनिट में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा आज सुबह करीब 9:30 बजे नागपुर के एमआईडीसी बुटीबोरी इलाके में स्थित एक सोलर पैनल फैक्ट्री में हुआ.
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह हादसा एक फैक्ट्री परिसर में हुआ. फैक्ट्री में बनी एक विशाल पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई. टंकी के गिरते ही वहां काम कर रहे कर्मचारी उसके मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
लोगों ने बताया कि यहं निर्माणाधीन टैंक टावर गिरा है. मजदूरों के दबे होने की आशंका है. अवाड़ा कंपनी सौर ऊर्जा प्लेट बनाने का काम करती है. घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंचीं. पुलिस ने परिसर को खाली करा लिया है.
फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि टंकी का स्ट्रक्चर कमजोर होने या निर्माण में लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. इस हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन से घटना से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं. वहीं, हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में काम कुछ समय के लिए रोक दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null