भारत

ट्रक-कार टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो घायल

jantaserishta.com
5 Dec 2024 10:09 AM IST
ट्रक-कार टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो घायल
x
क्षतिग्रस्त कार से घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी.
गुमला: झारखंड के गुमला जिले के बसिया में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक रांची के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, बसिया थाना के पास देर रात रांची की ओर आ रही कार और गुमला की तरफ जा रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने सिमडेगा गए थे और वहां से वापस रांची आ रहे थे।
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को क्षतिग्रस्त कार से घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद उन्हें बाहर निकाला गया।
इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए रांची भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने हादसे में जिन तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, उनकी पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के निवासी पवन कुमार साहू (45), रतन घोष (50) और प्रवीण राम (55) के रूप में हुई है। घायलों में विश्वनाथ गोप (42) और असीम गोप (53) शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है। इन दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story