भारत

सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 घायल

jantaserishta.com
8 Jan 2023 11:59 AM IST
सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 घायल
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के नालगोंडा जिले में रविवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा कट्टांगुर मंडल के यारसानीगुड़ा गांव के पास डिवाइडर से टकराकर वाहन पलटने से हुआ। इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
घायलों को नारकेटपल्ली स्थित कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नकरेकल के सरकारी अस्पताल में भेज दिया।
पीड़ित खम्मम शहर के किला बाजार इलाके के रहने वाले थे। वे हैदराबाद में एक शादी में शामिल होकर खम्मम लौट रहे थे।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story