भारत

ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

jantaserishta.com
29 Sept 2025 11:01 AM IST
ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
x
मचा कोहराम.
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तिलौथू-डेहरी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट हुआ। जानकारी के मुताबिक, ट्रक डेहरी की ओर जा रहा था और ओवरलोडेड होने के कारण तिलौथू पेट्रोल पंप के पास वाहन से ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और उसने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, घायल की हालत नाजुक है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जाते हैं। मृतकों की पहचान चितरंजन यादव उर्फ अंशु, सोनाक्षी कुमारी (10) और आयुष कुमार (8) के रूप में की गई है। सभी औरंगाबाद जिले के नबीनगर के रहने वाले थे। नवरात्रि के सप्तमी के दिन हुए इस हादसे के बाद मृतकों के घर पर दशहरा की खुशी मातम में बदल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसर गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story