भारत

Crime: जमीनी विवाद में होमगार्ड जवान सहित तीन की हत्या, सड़क पर गोलियां मारीं

jantaserishta.com
24 Jun 2024 12:17 PM IST
Crime: जमीनी विवाद में होमगार्ड जवान सहित तीन की हत्या, सड़क पर गोलियां मारीं
x
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और इसके लिए दबिश भी दी जा रही है।
दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जमीनी विवाद के चलते सोमवार को एक होमगार्ड जवान सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और इसके लिए दबिश भी दी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, यह मामला दमोह जिले के थाने बांसा तारखेडा गांव का है। यहां के होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा का अपने ही परिजनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते दोनों में दूरियां बढ़ीं और बाद में समझौते के प्रयास भी चले।
सोमवार को रमेश विश्वकर्मा को समझौते के लिए बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, रमेश विश्वकर्मा जब अपने ही परिजनों के पास जमीनी विवाद का समझौता करने पहुंचा तो उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर मोटरसाइकिल से आ रहे उमेश और विक्की को आरोपियों ने रास्ते में रोका और उन पर गोलियां बरसा दी।
गोलियां लगने पर उमेश और विक्की दोनों की ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने संवाददाताओं को बताया कि जमीनी विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या हुई है। सोमवार को समझौते के लिए एक परिवार के ही सदस्य के घर पर बुलाया गया था और इसी दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया।
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस सक्रिय है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है और वह आरोपी की तलाश में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story