भारत
सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार
jantaserishta.com
9 Jun 2023 11:43 AM IST

x
दोनों महिलाओं ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
बागलकोट (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के बागलकोट जिले में शुक्रवार तड़के एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान श्रीनाकथ मदार (39), शांतव कट्टीमनी (43) और मंतव्वा मराडी (75) के रूप में हुई है। ये सभी हुनगुंड तालुक के रक्कासगी गांव के निवासी हैं।
श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों महिलाओं ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, बाइक को टक्कर मारने से पहले ट्रक अमीनागढ़ कस्बे के पास एक कार से टकरा गया था और पकड़े जाने के डर से चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, गनीमत रही कि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
तीन किलोमीटर चलने के बाद ट्रक चालक ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों सवारों की मौत हो गई। वहीं ट्रक भी पलट गया। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर कोई दूसरा वाहन नहीं था। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। अमीनागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिससड़क दुर्घटनाkarnatakakarnataka newskarnataka policeroad accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





