भारत

कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, सड़क दुर्घटना में 3 की मौत

jantaserishta.com
10 April 2023 1:42 PM IST
कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, सड़क दुर्घटना में 3 की मौत
x
मचा कोहराम.
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात हुआ।
मारे गए तीन लोगों में से दो की पहचान सुब्रत बर्मन और रतन बर्मन के रूप में हुई है। दोनों बाइक से सफर कर रहे थे। जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तीसरे पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जो उसी वाहन से यात्रा कर रहा था।
उक्त चार पहिया वाहन को स्थानीय दिनहाटा थाने की पुलिस ने जब्त कर लिया है।
तीनों पीड़ित दिनहाटा कस्बे से सिताई की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे राठबाड़ी चौराहे पर मोड़ पर पहुंचे, उनका वाहन विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उस चौराहे पर खतरनाक मोड़ के चलते कई हादसे होते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार अपील करने के बावजूद स्थानीय प्रशासन ने कोई पहल नहीं की है।
कूचबिहार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सनी राह ने मीडियाकर्मियों को बताया कि तीनों पीड़ितों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story