भारत

भीषण सड़क हादसा: 3 की मौत, ट्रेलर ट्रक से टकराया

jantaserishta.com
21 Feb 2023 12:13 PM IST
भीषण सड़क हादसा: 3 की मौत, ट्रेलर ट्रक से टकराया
x
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुरी इलाके में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब मयनागुड़ी के उल्लादाबीर गांव में 20 दिहाड़ी मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रेलर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। घायल व्यक्तियों को जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया और तीन को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान कमाल मल, सुमन शेख और हसन शेख के रूप में हुई है। 12 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सभी श्रमिक वर्तमान में रेल विभाग के संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं और मंगलवार सुबह वे न्यू मालबाजार-चंगरबंधा रेल मार्ग पर विद्युतीकरण कार्य के सिलसिले में जा रहे थे। मृतक और घायल व्यक्ति मुख्य रूप से मुर्शीदाबाद और बीरभूम जिले के रहने वाले हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story