
x
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी.
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां डीसीएम और कंटेनर की जबरदस्त भिड़ंत में तीन की मौत हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर सड़क हादसे पर दुख जताया और उन्होंने मृतकों के शोक परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सीएम योगी ने जनपद रामपुर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।"
मामला मिलक कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार डीसीएम ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर से टकराने के कारण डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटाया। साथ ही कंटेनर और डीसीएम में फंसे तीनों लोगों के शवों को बाहर निकाला।
रामपुर के एसपी विद्या सागर मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "मिलक थाना क्षेत्र से एक सूचना मिली थी कि एक डीसीएम ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक कंटेनर को टक्कर मार दी है। दोनों वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।"
पुलिस के मुताबिक, कंटेनर और कैंटर की टक्कर में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें से दो सैफनी और सीतापुर के रहने वाले थे। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। साथ ही पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है।
Tagsरामपुरडीसीएम और कंटेनर की टक्कर में तीन की मौतएक्सीडेंटRampurthree killed in collision between DCM and containeraccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





