
x
छह अन्य घायल हो गए।
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के वारंगल जिले में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वर्धन्नापेट के बाहरी इलाके में डीसी टांडा के पास एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई।
इस टक्कर में दंपती और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल वर्धन्नापेट में स्थानांतरित कर दिया।
मृतकों की पहचान कृष्णा रेड्डी, वरलक्ष्मी और वेंकट साई रेड्डी के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिवार पड़ोसी आंध्र प्रदेश के ओंगोल से वारंगल आ रहा था।
हादसे के कारण हाईवे पर भारी जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार को हटाया और हाईवे को खाली कराया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





