भारत
पटाखों में हुए विस्फोट से 3 की मौत, पांच घायल, इलाके में हड़कंप
jantaserishta.com
31 Dec 2022 11:17 AM IST

x
तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के नमक्कल जिले में शनिवार को एक घर में रखे पटाखों में हुए विस्फोट में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। विस्फोट में पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नामक्कल सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नमक्कल जिला पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है। गौरतलब है कि राज्य के नामक्कल, शिवकाशी और विरुधुनगर क्षेत्र देश में निर्मित पटाखों का लगभग 75 प्रतिशत उत्पादन करते हैं।
पुलिस के अनुसार पटाखों को नए साल के जश्न के लिए घर में रखा गया था। किसी कारणवश उसमें आग लग गई, जिससे विस्फोट हो गया और एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





