भारत

बस और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, पांच से अधिक लोग घायल

jantaserishta.com
9 Dec 2025 2:02 PM IST
बस और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, पांच से अधिक लोग घायल
x
चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ऑटो-रिक्शा और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना लालगंज-हाजीपुर रोड स्थित धनुषी गांव के पास हुई जब यात्रियों को लेकर जा रहा ऑटो-रिक्शा विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गया। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हाजीपुर के लालगंज एसएच 74 पर बस और ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गई। बताया गया कि एक ऑटो-रिक्शा यात्रियों को लेकर हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रही थी। ऑटो जैसे ही धनुषी गांव के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही एक बस से सीधी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर-लालगंज पथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने इन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल से बस को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story