भारत

शव ले जा रही थी एंबुलेंस, खड़े ट्रक से टकराने पर 3 लोगों की मौत

jantaserishta.com
8 Jun 2023 11:41 AM IST
शव ले जा रही थी एंबुलेंस, खड़े ट्रक से टकराने पर 3 लोगों की मौत
x
चालक ने भी दम तोड़ दिया, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
चित्रदुर्ग (कर्नाटक) (आईएएनएस)| जिले के चित्रदुर्ग ग्रामीण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक शव को तमिलनाडु ले जा रही एक एंबुलेंस के एक ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 72 वर्षीय कनकमणि और 17 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। चालक ने भी दम तोड़ दिया, लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में घायल ज्ञानशेखर और मौली राजन को चित्रदुर्ग जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्लापुरा गांव के पास हुई। बीकानेर के पंजीकरण नंबर वाली एंबुलेंस एक शव को अहमदाबाद से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली ले जा रही थी। हादसे में एंबुलेंस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story