
x
देखें वीडियो.
अमरावती: आंध्र प्रदेश में पटाखा विस्फोट से जुड़ी दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार को पटाखा विस्फोट में एक व्यक्ति जिंदा जल गया और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना एलुरु कस्बे में उस समय घटी जब एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन पर एक थैले में पटाखे लेकर जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, गंगम्मा मंदिर के पास सड़क पर बने गड्ढे में बाइक के फंसने से पटाखों से भरा बैग जमीन पर गिर गया। पटाखे फटने से बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे में छह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें एलुरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक की पहचान सुधाकर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज्य में 24 घंटे से भी कम समय में यह दूसरी त्रासदी है। बुधवार शाम पश्चिमी गोदावरी जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से दो महिलाएं जिंदा जल गईं और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल गए थे।
यह आग उंद्रजावरम मंडल के सूर्यरावपालम स्थित पटाखा फैक्ट्री में भारी बारिश और तूफान के दौरान गिरी आसमानी बिजली से लगी थी। बिजली गिरने से जोरदार धमाकों के साथ आग का एक बड़ा गोला बना, जिससे गांव में दहशत फैल गई। यूनिट में सोलह कर्मचारी काम कर रहे थे और उनमें से दो महिलाएं जिंदा जल गईं। मृतक मजदूर महिलाओं की पहचान वी. श्रीवल्ली (42) और जी. सुनीता (35) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पांच अन्य को तनुकू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौ मजदूरों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस के अनुसार, राम शिवाजी पटाखा निर्माण इकाई चला रहे थे और उन्होंने इसके लिए लाइसेंस भी ले रखा था।
Diwali crackers exploded in Eluru of AP when the bike hits a pothole - be careful guys #dwiali #deepavali pic.twitter.com/oOHv2YQnid
— Lokesh journo (@Lokeshpaila) October 31, 2024
Tagsआंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश न्यूज़आंध्र प्रदेश पुलिसपटाखा विस्फोटAndhra PradeshAndhra Pradesh NewsAndhra Pradesh PoliceFirecracker Explosion
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





