भारत

तीन जवान शहीद, दो सुसाइड अटैकर्स मारे गए, सर्च ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
11 Aug 2022 8:05 AM IST
तीन जवान शहीद, दो सुसाइड अटैकर्स मारे गए, सर्च ऑपरेशन जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू कश्मीर के परगल में उरी हमले जैसी साजिश नाकाम हो गई. यहां कुछ आतंकियों ने आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश की. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग की. इसमें दो आतंकी ढेर हो गए.

राजौरी से परगल कैंप 25 किमी की दूरी पर है. 11 राष्ट्रीय राइफल से मिली जानकारी के मुताबिक, आर्मी कैंप में आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था. इसमें दोनों आतंकी ढेर हो गए. हालांकि, इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए. अभी सर्च ऑपरेशन जारी है.
उधर, धरहल पुलिस स्टेशन से 6 किमी स्थित दूसरी पार्टियों को भी कैंप की ओर रवाना किया गया है. माना जा रहा है कि आतंकियों ने उरी जैसे हमले की कोशिश की थी.
दरअसल, 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में पाकिस्तान से आए जैश ए मोहम्मद के चार आतंकियों ने आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया था. इसमें 19 जवान शहीद हो गए थे. वहीं, 19-30 जवान जख्मी हुए थे. चारों आतंकी ढेर हो गए थे. इसके जवाब में भारत ने पीओके में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिए थे.
इससे पहले बुधवार को सुरक्षाबलों ने बडगाम में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. मारे गए आतंकी लश्कर के थे. इनमें लतीफ राथर भी शामिल था. लतीफ कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में शामिल था. सुरक्षाबलों को काफी समय से उनकी तलाश थी. लतीफ 10 साल से एक्टिव था. वह 2012 में श्रीनगर हाईवे पर हुए हमले में भी शामिल था. इसमें 8 जवान शहीद गए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story