भारत

इराक में आईएस के 3 आतंकी मारे गए

jantaserishta.com
9 March 2023 8:36 AM IST
इराक में आईएस के 3 आतंकी मारे गए
x
बगदाद (आईएएनएस)| इराक राजधानी बगदाद के उत्तर में सलाहुद्दीन प्रांत में हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के तीन आतंकवादी मारे गए, जबकि एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इराकी काउंटर-टेररिज्म सर्विस के जवानों को बुधवार की भोर में आईएस के उन ठिकानों की तलाशी के लिए भेजा गया, जहां एक दिन पहले इराकी एफ-16 लड़ाकू विमानों ने प्रांत के उत्तर-पूर्व में बलकाना पर्वत पर बमबारी की थी।
इराकी ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड से संबद्ध एक मीडिया आउटलेट, सुरक्षा मीडिया सेल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सैनिकों को बम विस्फोट वाले ठिकानों से आईएस आतंकवादियों के तीन शव, हथियार और अन्य उपकरण मिले।
एक अलग घटना में बुधवार को सलाउद्दीन प्रांत के पूर्वी हिस्से में तुज खोरमातु शहर के पास एक सुरक्षा चौकी पर आईएस आतंकवादियों के हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
पिछले महीनों में, इराकी सुरक्षा बलों ने चरमपंथी उग्रवादियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया है।
2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story