भारत

तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 मोटरसाइकिल बरामद

jantaserishta.com
16 Oct 2024 5:25 PM IST
तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 मोटरसाइकिल बरामद
x
अलग-अलग पार्ट्स खोलकर और काटकर कबाड़ियों को बेच देते थे.
नोएडा: नोएडा की सेक्टर-58 थाना पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर विजय गौतम, आशीष उर्फ आशू और यासीन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13 चोरी की मोटर साइकिल, 34 चाबियां (छोटी और बड़ी), वाहनों को काटने का सामान भी बरामद किया गया।
यह गैंग नोएडा और गाजियाबाद में गाड़ियां चुरा कर छिपा देता था और बाद में कबाड़ी को बेच दिया करता था। पुलिस ने बताया कि शातिर अब तक 10 मोटरसाइकिल को काटकर कबाड़ियों को बेच चुके हैं। पुलिस ने बताया कि यह गैंग पुरानी गाड़ियों को चुराता था। यह गैंग गाड़ियों को नोएडा, गाजियाबाद और अन्य जगहों से चुराकर किसी सुनसान जगह पर छिपा देते थे। बाद में अलग-अलग पार्ट्स खोलकर और काटकर कबाड़ियों को बेच देते थे। बाइक से निकला लोहा और एल्यूमीनियम सस्ते दामों पर बेचा करते थे।
गैंग को एक मोटरसाइकिल के बदले दो से तीन हजार रुपए मिलते थे। जिसे गैंग के सदस्य नशे और मौज-मस्ती में खर्च करते थे। पूछताछ में शातिरों ने बताया कि अब तक उन्होंने 10 गाड़ियां कबाड़ियों को बेची है। तीनों आरोपी दादरी के रहने वाले हैं। विजय गौतम (26) पर 11, आशीष उर्फ आशू (24) पर 8 और यासीन (42) पर अलग-अलग थानों में 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके गैंग में और कौन-कौन शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story