भारत

राहुल पच पच गैंग पर शिकंजा: 3 अन्तर्राज्यीय चेन लुटेरे गिरफ्तार, कई घटनाओं को दिया था अंजाम

jantaserishta.com
25 March 2023 2:56 PM IST
राहुल पच पच गैंग पर शिकंजा: 3 अन्तर्राज्यीय चेन लुटेरे गिरफ्तार, कई घटनाओं को दिया था अंजाम
x
पढ़ें पूरा खुलासा.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा पुलिस ने राहुल पच पच गैंग के तीन चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पुणे और महाराष्ट्र में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था और उसके बाद अब यह एनसीआर में चेन लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे। थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस ने 24 मार्च को सैक्टर 87 से अन्तर्राज्यीय लुटेरे दीपक कुमार सिंह पुत्र अभय सिंह निवासी गली नं0 2 अगर नगर प्रेम नगर किराडी सुलेमान नगर थाना लाम्बा मंदिर नांगलोई दिल्ली उम्र 24 वर्ष, रवि पुत्र रामबीर सिंह निवासी धन्ना नगर थाना जहांगंज जिला मैनपुरी हाल निवासी एफ 76 अगर नगर प्रेम नगर किराडी सुलेमान नगर थाना लाम्बा मंदिर नांगलोई दिल्ली उम्र 25 वर्ष और नवीन कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी अगर नगर प्रेम नगर 3 एफ112 थाना लाम्बा मंदिर नांगलोई दिल्ली (सुनार) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6 चेन, नगद 8000 रुपये एवं 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी बरामद की गयी है।
अभियुक्तगण शातिर किस्म के लुटेरे है। जो चोरी की बाइक पर सवार होकर जनपद गौमतबुद्व नगर व एनसीआर के आसपास के जनपदो में महिलाओं व पुरुषो से सोने के जेवरात छीनने की घटना को अंजाम देते है। ये लोग राहुल पच-पच गैंग के सदस्य है। अभियुक्तगण गाड़ी बदल बदलकर घटनाओ को अंजाम देते है। इस गैंग के सदस्यो के द्वारा पूना, महाराष्ट्र में भी काफी घटनाएं की गयी हैं । वँहा इनके खिलाफ 10 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है। इस गैंग द्वारा दिल्ली एनसीआर में काफी घटनाएं की गयी हैं। इनके पास से लगभग 12 तोले वेट के बराबर चेन जिसकी बाजार में कीमत 8 लाख रुपए है बरामद की गयी है। एक सुनार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दीपक के खिलाफ लगभग 50 मुकदमें दर्ज है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story