भारत

घर लौट रहे नाबालिग को बंधक बनाकर तीन लोगों ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Oct 2026 9:31 AM IST
घर लौट रहे नाबालिग को बंधक बनाकर तीन लोगों ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, दो गिरफ्तार
x
तीसरे आरोपी की तलाश जारी है.
वैशाली: बिहार के हाजीपुर में घर लौट रहे नाबालिग के साथ कथित अप्राकृतिक यौनाचार और लूटपाट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर टेंपो जब्त किया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित दिघी स्थित बाइक एजेंसी से घर जाने के लिए टेंपो पर सवार हुआ था। आरोप है कि एकारा पुल के पास विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जबरन दूसरी ओर ले जाने की कोशिश हुई। किसी तरह भागने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया।
एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें शिकायतकर्ता ने तीन लोगों पर बेटे से मारपीट का आरोप लगाया है। इस शिकायत के आधार पर एक मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि शिकायत में जिस तरह मारपीट का मामला आया था, जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार भी किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। दोनों आरोपी ऑटो-रिक्शा चलाते हैं। 15 अक्टूबर को नाबालिग रास्ते में ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी आरोपी वहां ऑटो लेकर पहुंचे थे। वे पहले से एक दूसरे को नहीं जानते थे।
एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपियों ने अपने ऑटो में नाबालिग को एक सवारी के रूप में बैठाया था और कथित तौर पर बंधक बनाकर एक सुनसान जगह ले गए। इसके बाद एकारा पुल के पास आरोपियों ने अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story