भारत
तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे सहित तीन की मौत, क्षत-विक्षत शव ट्रैक के किनारे पड़े मिले
jantaserishta.com
6 Feb 2025 4:52 PM IST

x
दर्दनाक हादसा.
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ऋषिकुंड हॉल्ट पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक मां-बेटा भी शामिल बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ, जब सभी लोग देवघर-जमालपुर ट्रेन पकड़ने के लिए ऋषिकुंड जा रहे थे। जब वे रेलवे ट्रैक पार करने लगे, तभी तेज रफ्तार गया-हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर तीनों की मौत हो गई। तीनों के क्षत-विक्षत शव ट्रैक के किनारे पड़े मिले।
सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान राम रुचि देवी (65), उनका बेटा अमित (40) और ऊषा देवी (62) के रूप में हुई है। तीनों बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





