भारत

बिना लाइसेंस की शराब परोसे जाने पर कोरियाई समेत तीन गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Dec 2022 12:55 PM IST
बिना लाइसेंस की शराब परोसे जाने पर कोरियाई समेत तीन गिरफ्तार
x
देखें वीडियो।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बने सिगनेचर टावर के पहली मंजिल पर गेमिंग सेंटर पर बिना लाइसेंस के परोसी जा रही शराब को छापेमारी कर आबकारी विभाग की टीम ने बरामद किया है। इस मामले में कोरियाई नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आबाकारी विभाग को उनके मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बने सिगनेचर टावर की पहली मंजिल पर एक गेमिंग सेंटर चलता है और इसमें गेम खेलने आने वाले लोगों को बिना लाइसेंस की शराब पिलाई जाती है।
आबकारी विभाग के अधिकारी ने गेमिंग सेंटर पर छापा मारा। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने यहां पर लोनी गाजियाबाद निवासी राहुल, बुलंदशहर निवासी गौरव और कोरियाई नागरिक यान जिंग को गिरफ्तार किया है।
आबाकारी टीम ने मौके से 17 बियर कैन, पांच बोतल कोरिया की शराब बरामद की है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि मौके पर टीवी स्क्रीन पर गेम खिलाया जा रहा था। वहां गेम खेल रहे युवकों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि है शराब वैध है या नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story