भारत

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ो की ठगी, 2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

jantaserishta.com
31 Dec 2022 3:08 PM IST
एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ो की ठगी, 2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार
x
ऐसे हुआ खुलासा.
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर 63 पुलिस ने ऑफिस खोलकर सैकड़ो छात्रो को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ो रुपयो की ठगी करने वाले तसकीर अहमद खान, रितिक सिंह वैन्स उर्फ लवलीन कोर व वैशाली पाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग डी 247/4ए सेक्टर 63 में एक ऑफिस खोलकर सैकड़ों छात्रों को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के लिये उनसे सम्पर्क करके ऑफिस बुलाते थे और उनकी काउन्सलिंग करायी जाती थी। छात्रो को सरकारी एमबीबीएस कॉलेजो में दाखिला कराने का लालच देकर प्रत्यके छात्र से 15 से 30 लाख रुपए लिए जाते थे। जब छात्र अपना दाखिला कराने कॉलेज जाते थे तो छात्रों को अपने साथ फर्जीवाड़ा होने का पता चलता था। इसके बाद यह लोग फरार हो जाते थे। आरोपी अब तक सैकड़ों लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी कर चुके हैं।
पकड़े गए आरोपियों में तसकीर अहमद खान पुत्र अहमद अली खान, निवासी जी 34 ए मुरादी रोड बटला हाउस ओखला थाना जामिया दिल्ली, मूल पता के 60 अबुलफजल एन्कलेव ओखला दिल्ली का रहने वाला है। दूसरी आरोपी रितिक सिंह वैन्स उर्फ लवलीन कौर पुत्री गुरदेव कौर, निवासी चाम्स कैशल राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद, मूल पता ऑफिसर सिटी फस्र्ट जे 501 नियर राजनगर एक्सटेंशन, जिला गाजियाबाद की रहने वाली है। तीसरी आरोपी वैशाली पाल पुत्री मूलचन्द सिंह, निवासी साईं एन्कलेव सोसाइटी डी ब्लाक नन्दग्राम गाजियाबाद की रहने वाली हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story