भारत

तीन लड़कियों ने तोड़ा दम, अलाव ताप रहीं थी...अचानक मच गई चीख-पुकार

jantaserishta.com
30 Nov 2024 5:44 PM IST
तीन लड़कियों ने तोड़ा दम, अलाव ताप रहीं थी...अचानक मच गई चीख-पुकार
x
सांकेतिक तस्वीर
मचा कोहराम.
सूरत: गुजरात के सूरत में अलाव से हाथ तापने के दौरान संदिग्ध हालात में तीन लड़कियों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सूरत औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब तीनों लड़कियां कचरे का ढेर जलाते हुए हाथ ताप रही थीं इसी दौरान वे बेहोश होने लगीं और बाद में उनकी मौत हो गई। पीड़ितों की उम्र 8 से 14 साल के बीच है।
पुलिस ने कचरे से निकली जहरीली गैसों से उनकी मौत की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि कचरे में ऐसा कुछ रहा होगा जिसको जलाने से जहरीली गैस बनी जो सांस के साथ लड़कियों के फेफड़ों तक पहुंच गईं और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
यह घटना उस समय हुई जब दुर्गा महंतो (12), अमिता महंतो (14), और अनिता महंतो (8) शुक्रवार शाम को एक अन्य लड़की के साथ अलाव के चारों ओर बैठकर खुद को ठंड से बचा रही थीं। पुलिस ने बताया कि लड़कियों ने कचरे से बना अलाव जलाकर रखा था।
सचिन GIDC-1 पुलिस इंस्पेक्टर जेआर चौधरी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 'हाथ तापने के दौरान लड़कियों को अचानक उल्टियां होने लगीं और इसी दौरान वे बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन की मौत हो गई।' उनमें से एक जिंदा बची लड़की ने बताया कि तीन अन्य लड़कियों की मौत संदिग्ध जहरीली गैस की वजह से हुई है।
पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने और फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मौत जहरीली गैस की वजह से हुई होगी।'
घटना के बारे में जानकारी देते हुए सूरत सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ केतन नाइक ने कहा कि 'लड़कियों ने शायद ऐसा कुछ जलाया होगा, जिससे जहरीला धुआं निकला और वे बेहोश होने लगीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद मौत के असली कारणों का पता चल जाएगा।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story