भारत

तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, महिला ने तीनों को डूबता देख मचाया शोर

jantaserishta.com
4 April 2023 5:34 PM IST
तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, महिला ने तीनों को डूबता देख मचाया शोर
x
मचा कोहराम.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के गुमला शहर के असनी नवाटोली में दर्दनाक हादसा हुआ है। मंगलवार को यहां के कुंबाटोली ताड़बांध तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को तालाब से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची गुमला थाना पुलिस ने तीनों को आनन फानन सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतकों के नाम अनिमा कुमारी, सरोज कुमारी और मोनिका कुमारी हैं। इन सभी की उम्र 9 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार तीनों स्कूल गयी थीं। स्कूल जाने पर पता चला कि आज महावीर जयंती की छुट्टी है। तीनों स्कूल से लौटकर तालाब में नहाने एक साथ निकल पड़ीं। इस दौरा तीनों गहरे पानी में चली गईं। नदी के किनारे कपड़ा धोने गई एक महिला ने तीनों को डूबता देख शोर मचाया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। एक साथ तीन मासूमों की मौत से उनके घर वालों के बीच कोहराम मच गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story